मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंडों पर सख्ती: 3 प्लॉट निरस्त, 2 का तत्काल कब्जा वापस लेने के आदेश

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हर महीने औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने मंगलवार को औद्योगिक भूखंडों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा में प्राधिकरण के रिकॉर्ड में कुल 03 औद्योगिक भूखंड निरस्त पाए गए। इनमें से एक भूखंड पर कानूनी विवाद लंबित होने के कारण उसे छोड़ दिया गया, जबकि शेष दो निरस्त भूखंडों का कब्जा तत्काल वापस लेने के सख्त निर्देश सीईओ ने दिए।इसके अलावा, 11 ऐसे भूखंड जहां इकाइयां निर्मित तो हैं लेकिन कार्यरत नहीं हैं, 13 निर्माणाधीन भूखंड और 09 रिक्त भूखंडों की समयावधि समाप्त हो चुकी है।

सीईओ ने इन सभी 33 भूखंडों को नियमानुसार निरस्त करने की कार्रवाई शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।प्राधिकरण का कहना है कि इन कदमों से निष्क्रिय एवं अनुपयोगी भूखंडों को मुक्त कर नए निवेशकों को आवंटित किया जा सकेगा, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और एक ट्रिलियन इकॉनमी के राज्य लक्ष्य में नोएडा की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित हो सकेगी।

यह समीक्षा बैठक शासन के मासिक निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई थी। प्राधिकरण आगे भी ऐसी निष्क्रिय परियोजनाओं पर सतत निगरानी रखेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *