केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

गौतमबुद्ध नगर: केमराला गांव में पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल भेजा गया

ग्रेटर नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
दादरी थाना क्षेत्र के कैमराला गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को दर्ज मुकदमे में नामजद दोनों आरोपी प्रशांत उर्फ सिट्टू पुत्र बिजेंद्र निवासी कैमराला थाना दादरी गौतमबुद्धनगर और प्रशांत पुत्र गजब सिंह निवासी निजामपुर थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर रात में जारचा अंडरपास के पास संदिग्ध रूप से घूमते दिखे। पुलिस की चेकिंग टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमा संख्या 0008/2026 में धारा 109/351(2)/324(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वादी के चचेरे भाई मोहित और गांव के हरकेश पुत्र जतन सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। घायल हरकेश की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मुकदमे में धारा 103(1)/191(2)/191(3) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई थी।एडीसीपी सुधीर कुमार ने आगे कहा कि यह कार्रवाई हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए की गई थी। दोनों घायलों से पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *