मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

पंजाबी विकास मंच ने नोएडा में मनाया 10वाँ लोहड़ी महोत्सव, जमकर झूमे लोग

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
पंजाबी विकास मंच ने सेक्टर 51 के वेडिंग विला में रविवार देर रात तक अपना 10वाँ लोहड़ी सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में भांगड़ा, गिद्दा, पंजाबी गीत-संगीत, कविताएं और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य हुआ। पंजाबी समाज की भारी भागीदारी से लगभग 700 से अधिक लोग शामिल हुए और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में नोएडा के महत्वपूर्ण पंजाबी व्यक्तियों के साथ-साथ मंच की पूरी कार्यकारिणी परिवार सहित उपस्थित रही। प्रमुख अतिथियों में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश भाजपा), विपिन अग्रवाल (रामलीला सेक्टर 46 अध्यक्ष), गौरव सिंघल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), दिनेश यादव (कोषाध्यक्ष, सपा), पंकज अवाना (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, आप), कृपाराम शर्मा (पूर्व प्रत्याशी, बसपा) आदि शामिल थे।

अतिथियों का स्वागत चेयरमैन दीपक विग, प्रधान जी.के. बंसल और डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी ने गुलदस्ते व शाल भेंट कर किया। अतिथियों ने पंजाबी परंपराओं को जीवंत रखने में मंच के योगदान की सराहना की।इस अवसर पर शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

पंजाबी रत्न दीपक विग (चेयरमैन) ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबी कोई जाति नहीं, बल्कि 10,000 साल पुरानी संस्कृति है। उन्होंने ऋग्वेद में पंजाब को ‘सप्त-सिंधु’ और महाभारत में ‘पंच-नद’ कहे जाने का उल्लेख किया। विभिन्न धर्मों-जातियों के प्रसिद्ध पंजाबियों जैसे मनमोहन सिंह, इंद्र कुमार गुजराल, अरुण जेटली, लाला लाजपत राय, भगत सिंह, विराट कोहली आदि का उदाहरण देते हुए बताया कि सभी पंजाबी संस्कृति से जुड़े हैं। उन्होंने पंजाब के ऐतिहासिक विभाजन और वर्तमान में देश-विदेश में फैली 5.50 करोड़ पंजाबी आबादी की जानकारी भी दी।

प्रधान जी.के. बंसल ने लोहड़ी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह पौष मास के अंतिम दिन मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इसमें लकड़ी, गोहा (उपले) और रेवड़ी का प्रतीक है। यह खरीफ फसल की कटाई के बाद प्रकृति को धन्यवाद देने का त्योहार है।संरक्षक जे.एम. सेठ ने दुल्ला भट्टी की वीरगाथा सुनाई, जिन्होंने मुगल काल में लड़कियों की रक्षा कर उनकी शादियां करवाईं और आज भी लोहड़ी में उनकी शौर्य-कथा गाई जाती है।

डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी ने लोहड़ी को शीतकालीन संक्रांति के बाद लंबे दिनों के आगमन का उत्सव बताया, जिसमें अलाव के चारों ओर लोग एकजुट होकर गाते-नाचते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में ओ.पी. गोयल, एस.पी. कलरा, आर.एन. गुप्ता, सुनील वाधवा, संजीव बांधा, हरीश सभरवाल और अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस भव्य आयोजन ने पंजाबी संस्कृति की जीवंतता को प्रदर्शित किया और समाज में एकता व परंपराओं के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *