खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा में किसानों ने की आबादी भूखण्डों मे व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति की मांग

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा में किसानों ने अपनी आजीविका के लिए आवंटित भूखंडों और मूल आबादी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति देने की मांग की है। जनहित समिति के अध्यक्ष रतनपाल यादव सहित कई किसानों ने इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लौकेश एम को पत्र लिखा है।
किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अधिग्रहण के बाद आजीविका चलाने के लिए व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करना जरूरी है। नोएडा प्राधिकरण ने किसानों को आवासीय भूखंड ग्रामीण आबादी के नजदीकी सेक्टरों में आवंटित किए हैं। ऐसे में इन भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति देना उनकी जायज मांग है। जनहित समिति ने इस मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए प्राधिकरण से इसे जल्द पूरा करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *