ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ब्रेकिंग न्यूज़: जापानी कंपनी केव्पी यमुना सिटी में 200 करोड़ का निवेश कर सकती है

-फूड प्रोसेसिंग प्लांट के लिए 10 एकड़ जमीन पर विचार
यमुना सिटी,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
जापान की मशहूर फूड कंपनी केव्पी कॉर्पोरेशन यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़ा प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश करके 8-10 एकड़ जमीन पर फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री बनाने पर विचार कर रही है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ आर के. सिंह और अतिरिक्त सीईओ एस.के. भाटिया ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से बैठक की। केव्पी जापान में मेयोनीज, सॉस, जैम और हेल्थ फूड्स के लिए बहुत प्रसिद्ध है। कंपनी जापान में 60% बाजार पर कब्जा रखती है और 79 से ज्यादा देशों में काम करती है।अधिकारी ने YEIDA की अच्छी सड़कें, बिजली और अन्य सुविधाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जल्द ही कंपनी बोर्ड को पूरा प्रस्ताव भेजेगी। मंजूरी मिलने के बाद उच्च स्तर पर अंतिम बातचीत होगी।
बैठक के बाद जापानी अधिकारी ने YEIDA के इंडस्ट्रियल पार्क का दौरा किया और जगहों का जायजा लिया। दौरा बहुत सकारात्मक रहा।YEIDA सीईओ ने कहा कि कंपनी अपना विस्तृत प्लान जल्द भेजे, फिर हम तेजी से अनुमति देंगे। यह निवेश क्षेत्र में रोजगार बढ़ाएगा और मेक इन इंडिया को मजबूत करेगा। यमुना सिटी में जापानी कंपनियों के लिए खास ‘जापानी इंडस्ट्रियल सिटी’ भी बन रही है, जिससे विदेशी निवेश और बढ़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *