ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र के अंतर्गत कोफोर्ज कंपनी के पास ग्राम घरबरा में एक खड़ी स्कॉर्पियो कार के अंदर एक युवक का शव मिला है।
पुलिस के अनुसार, मृतक ने खुद को पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोफोर्ज कंपनी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है और उसमें एक व्यक्ति मरा हुआ पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी के ड्राइवर सीट पर युवक का शव देखा। जांच में युवक के दाहिने हाथ में एक पिस्तौल मिली, जिसमें खोखा कारतूस फंसा हुआ था। गाड़ी के शीशे पर गोली निकलने का निशान भी साफ दिख रहा था।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान राहुल विधूड़ी (पुत्र सुशील कुमार) के रूप में हुई है। वह P-4 सेक्टर, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा का निवासी था।पुलिस ने प्राथमिक जांच में यह निष्कर्ष निकाला है कि राहुल ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की है। शव ड्राइवर सीट पर ही बैठे हुए अवस्था में था। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।कार्रवाई

- पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।
- शव का पंचायतनामा तैयार किया गया है।
- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
- पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
अभी तक पुलिस ने कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई लिखित सामग्री होने की जानकारी नहीं दी है। पूरी जांच रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सही दिशा में चल रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।