छत्रपति शिवाजी का किरदार लेकर बड़े परदे पर उतरें रितेश देशमुख ने जलवा कर दिया , फिल्म जबरदस्त है | वैसे देशप्रेम और राष्ट्रिय स्वाभिमान से जुडी फिल्मों को देखते समय मैं भावुक हो जाता हूँ लेकिन फिल्म के पहलुओं पर मेरी राय साफ़ रहती है , यह फिल्म देखने लायक है |
मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगा रितेश देशमुख का ट्रांसफॉर्मेशन , चॉकलेटी हीरो का तमगा लिए हुए रितेश शिवाजी के किरदार में आँखों को अच्छे लगते हैं | उनका लुक,बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस इम्प्रेस कर रही है | कुछ लोग भले शरद केलकर से तुलना करें लेकिन मुझे रितेश देशमुख उन्नीस नहीं लगे , डायरेक्शन का भार संभाले आदमी मेन लीड में है यही क्या कम है | जेलेनिया डिसूजा के साथ उनकी कमेस्ट्री क्यूट और नेचुरल लग रही है | फिल्म एक्शन और इमोशन दोनों लेवल पर बैलेंस है |
राजा शिवजी फिल्म की कहानी ऐतिहासिक है , जो हुआ वो दिखाया गया | महत्वपूर्ण बात है कि फिल्म एंगेजिंग और दिल से जुड जाती है | इमोशनल सीन में रियल टच महसूस होता है | सिनेमैटोग्राफी देखते ही बन रही है , मुगलकाल के सेट और मराठा संस्कृति देखना सुखद लग रहा है | बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को दर्शकों से और कनेक्ट करने में मदद करता है | लोकेशन अच्छे दिख रहे हैं | इस फिल्म का गीत संगीत एक मजबूत पॉइंट है ,बढ़िया लगता है , कहानी से जुड़ जाता है |
रितेश ने शिवाजी के किरदार में न्याय किया , थोड़ी बहुत छूट हर इंसान को मिलनी चाहिए | शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि सौ प्रतिशत तो कोई नहीं फिट हो सकता है | जेलेनिया डिसूजा ने भी अच्छा काम किया है | अभिषेक बच्चन और संजय दत्त के अभियान में नयापन नहीं है लेकिन जो रोल मिला था उसमें उन्होंने बेहतर किया | सलमान खान का कैमियो अच्छा है | विद्या बालन , फरदीन खान , महेश मांजेरकर ,सचिन खेंडेकर सहित सभी सह कलाकारों ने भी बढ़िया काम किया है |
राजा शिवाजी फिल्म की की कमियों की बात करें तो सेकंड हाल्फ में कहानी बहुत तेजी से भागती है ऐसा लगता है निपटाया जा रहा है , VFX बहुत ढीला लगा ,एक्शन सीन में VFX का प्रयोग हास्य पैदा कर रहा था खासकर हाथियों की लड़ाई वाला सीन | गौरवशाली फिल्म के हिसाब से संवाद थोड़ा और जोशीला होना चाहिए था |
फिल्म निराश नहीं करती है , हाँ फिल्म का ट्रीटमेंट पूरी तरह बॉलीवुड स्टाइल का नहीं लगा ज्यादा मराठी सिनेमा का फील दे रहा था | फिल्म अपने गौरवशाली इतिहास का दर्शन कराती है , रिव्यू एक तरफ छोड़कर इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए | कैसी कैसी फ़िल्में सुपरहिट हो रहीं है, राजा शिवाजी पक्का सुपरहिट होने का दम रखती है |
इतिहास को पसंद करने वाले लोगों को अच्छा लगेगा , हर देशप्रेमी को एक बार यह फिल्म देखनी चाहिए , यह फिल्म नहीं है देश के प्रति समर्पण और जज्बा बनाये रखने का जरिया है | मैं इस फिल्म को साढ़े 3 स्टार दूंगा |
✓ विनोद पाण्डेय
