गाजियाबाद/नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-115, ग्राम सोरखा स्थित गुरुकुल कन्या शिक्षा समिति का पंजीकरण डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, गाजियाबाद ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।आदेश के मुताबिक समिति को पहले कई पत्र लिखकर कागजात, आख्या और सबूत मांगे गए थे। मौका दिए जाने के बावजूद जरूरी अभिलेख नहीं दिए गए। पंजीकरण नवीनीकरण और शिकायतों से जुड़े रिकॉर्ड देखने के बाद सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 की धारा 12(घ)(ग) के तहत पंजीकरण निरस्त किया गया।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि हरिराय इंद्र यादव ने फर्जी दस्तावेज, हस्ताक्षर, शपथपत्र और बैलेंस शीट के आधार पर समिति का नवीनीकरण कराने की कोशिश की थी। इन आरोपों की जांच के बाद ही रजिस्ट्रार ने समिति का पंजीकरण खत्म करने का आदेश दिया है।
