नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिए हैं। इन फेरबदलों को प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (Additional DCP) स्तर के तबादले:
- श्री स्वतंत्र कुमार सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से अब अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा बनाए गए हैं।
- श्री संतोष कुमार – अपर पुलिस उपायुक्त यातायात से अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजे गए हैं।
- श्री अभय कुमार मिश्रा – अब प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
- श्री सुधीर कुमार सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा से अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्थानांतरित किए गए हैं।
- श्री राजेन्द्र कुमार गौतम – अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा/अपराध से अब अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, प्रभारी पुलिस उपायुक्त लाइन्स, मॉनिटरिंग सेल एवं आंकिक शाखा के दायित्व संभालेंगे।
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के तबादले:
- श्री जितेन्द्र कुमार सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी दादरी से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा।
- श्री पवन कुमार – सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा।
- श्री अनिल कुमार पाण्डेय – सहायक पुलिस आयुक्त/निरीक्षक अपराध शाखा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा।
- श्री शकील मोहम्मद – सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा/सेक्टर नोएडा/ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा/प्रोटोकॉल।
- श्री उमेश यादव – सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय सम्बद्ध से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सेंट्रल नोएडा।
- श्री राधारमन सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा के साथ अब अपराध शाखा के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।
ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन फेरबदलों के जरिए यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, डायल-112 और जोनल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया है।
यह फेरबदल नोएडा के तीनों जोनों (नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा) की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
