ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा स्मार्ट सिटी में तैयार होगा सेफ सिटी का “सुरक्षा कवच” लगेंगे 1949 सीसीटीवी कैमरे

-418 पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी स्थापित होंगे

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण ने ‘नोएडा सेफ सिटी परियोजना’ को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में 15 मई 2026 को नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित इस बैठक में नोएडा सेफ सिटी परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल, विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर, महाप्रबंधक एस.पी. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रविंद्र कुमार सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, परामर्शदाता और यातायात पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं:
पुलिस विभाग द्वारा महिला, बच्चों एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए 561 लोकेशनों को चिन्हित किया गया है।
इन लोकेशनों पर कुल 1949 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
147 स्थानों पर आपातकालीन बटन लगाए जाएंगे।
100 स्थानों पर नंबर प्लेट डिटेक्टर (ANPR) कैमरे लगेंगे।
20 स्थानों पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड (VMS) लगाए जाएंगे।
418 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने परामर्शदाता द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में उपरोक्त संशोधन के निर्देश दिए।यह परियोजना नोएडा शहर को सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था और सार्वजनिक संचार प्रणाली से लैस करके एक सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *