खास खबर : नमो भारत का रिकॉर्ड: एक दिन में 1.25 लाख से अधिक यात्री सफर कर गए

नई दिल्ली/नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 8 जून को अपना सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 1,25,500 से अधिक commuters का सफर कराया। औसतन प्रतिदिन करीब 1 लाख यात्री नमो भारत का उपयोग कर रहे हैं।
यह आंकड़ा NCR में सफर के तरीके में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।यात्रियों की बढ़ती संख्या का प्रमुख कारण नमो भारत द्वारा दी जा रही समय की बचत है। ऑफिस जाने वाले, छात्र और नियमित यात्री समय की पाबंदी और विश्वसनीयता के कारण तेजी से नमो भारत की ओर रुख कर रहे हैं। ट्रेनों की 99 प्रतिशत पंक्‍चुअलिटी के कारण यात्री ट्रैफिक जाम और सड़क यात्रा की अनिश्चितता से बचकर समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
सबसे व्यस्त स्टेशन:
सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार (दिल्ली) तथा गाजियाबाद और बेगमपुर (उत्तर प्रदेश) इस कॉरिडोर के सबसे व्यस्त स्टेशन बने हुए हैं। ये स्टेशन मेट्रो, भारतीय रेलवे, ISBT और सिटी बसों से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। इन पांचों स्टेशनों से कुल ridership का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आता है।
मेरठ में नमो भारत इंफ्रास्ट्रक्चर पर चल रही लोकल मेट्रो सेवाएं शहर के अंदरूनी सफर को भी आसान बना रही हैं। इससे यात्री एक ही कॉरिडोर पर क्षेत्रीय और स्थानीय दोनों तरह की यात्रा कर पा रहे हैं।
भीषण गर्मी में राहत:
दिल्ली-NCR में 40 से 45 डिग्री तापमान वाले मौजूदा हीटवेव में पूरी तरह एयर-कंडीशंड नमो भारत ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर उपलब्ध करा रही हैं। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच नमो भारत न सिर्फ सस्ता, बल्कि पर्यावरण अनुकूल विकल्प भी साबित हो रहा है।
NCRTC का बड़ा कदम:
यात्री मांग को देखते हुए NCRTC ने पीक ऑवर्स में 18 अतिरिक्त ट्रिप्स शुरू कर दी हैं। ये अतिरिक्त सेवाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 8:30 बजे तक सराय काले खां से मेरठ साउथ के बीच चल रही हैं।
यह पहल प्रधानमंत्री के सार्वजनिक परिवहन के उपयोग पर दिए गए आह्वान के अनुरूप है। लगातार बढ़ती ridership से साफ है कि नमो भारत अब NCR के लाखों लोगों के रोजमर्रा के जीवन का अभिन्न और भरोसेमंद हिस्सा बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *