नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
जिले में मतदाता अनुपात और महिला-पुरुष अनुपात मानक से कम है। इसे बढ़ाने के लिए निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में आ सके।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 है। अभियान में युवा, पहली बार मतदाता बनने वाले, छूटे हुए नाम, बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। महिला कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग सहयोग करेंगे। नारा है—कोई मतदाता न छूटे।जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भर सकते हैं।
संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 है। फॉर्म मतदान केंद्र के बीएलओ, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय से मिल सकते हैं। ऑनलाइन ईसीआईनेट ऐप या voters.eci.gov.in पर भी जमा किए जा सकते हैं।
