नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
हिंदी साहित्य भारती नोएडा जिला इकाई की बैठक शनिवार दोपहर में ईशान म्यूजिक कॉलेज, सेक्टर-12, नोएडा में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसमे स्कूली बच्चों के बीच भारतीय संस्कृति से जुड़े अहम मुद्दे पर चर्चा और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार किया गया।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें कवियों ने समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएं पढ़ीं।बैठक में टी.एन. गोविल, अटल मुरादाबादी, रामनिवास शुक्ल, विनोद शर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, विनोद तोमर, आर.एन. श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा सहित कई साहित्यकार और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में शामिल साहित्य प्रेमियों ने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की।
