नोएडा: सेक्टर-78 में अनधिकृत दुकानों के खिलाफ कार्रवाई, तीन दुकानें सील

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-78 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जेपीएस-2 में अनधिकृत रूप से संचालित तीन दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के तहत की गई।

नियोजन विभाग की जांच और स्थल निरीक्षण में पाया गया कि स्वीकृत भू-उपयोग के विपरीत भवन के कमरों में बदलाव कर अनधिकृत दुकानों का संचालन किया जा रहा था। जांच के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित की गई।

12 अगस्त को ग्रुप हाउसिंग विभाग, वर्क सर्किल-6 और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तीन अनधिकृत दुकानों को नियमानुसार सील कर दिया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर आवश्यक पुलिस बल और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित भू-उपयोग के विपरीत किए जा रहे किसी भी अनधिकृत निर्माण या व्यावसायिक गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्राधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *