नोएडा: सेक्टर-137 में 4 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-137 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण शुरू करने जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है। इसके लिए निविदा प्रकाशित की जा चुकी है।

नोएडा प्राधिकरण के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सामुदायिक केंद्र का भूखंड 5000 वर्ग मीटर का है। इसमें से 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में भवन का निर्माण किया जाएगा। शेष लगभग 4500 वर्ग मीटर क्षेत्र में लॉन और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।भवन में डबल स्टोरी हॉल (क्षेत्रफल 198 वर्ग मीटर) बनाया जाएगा।

भू-तल पर चार कमरे होंगे, जिनमें कोटा स्टोन की फ्लोरिंग और एल्यूमिनियम ग्लास विंडो लगाई जाएंगी। महिला व पुरुष शौचालयों में विट्रिफाइड टाइल बिछाई जाएगी। प्रथम तल पर भी चार कमरे और महिला-पुरुष शौचालय इसी व्यवस्था के साथ बनाए जाएंगे।निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग नौ महीने का समय लगने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *