खेल: गौतमबुद्धनगर पुलिस टीम बनी मेरठ जोन हॉकी चैंपियन, पुरुष वर्ग में 6-0 से जीत, महिला वर्ग में गाजियाबाद चैंपियन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026, मेरठ जोन का भव्य समापन आज शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में हुआ।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पुरुष टीम मेरठ जोन की विजेता बनी।समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और विजेता व उपविजेता टीमों को पदक व पुरस्कार प्रदान कर प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया।पुरुष वर्ग के फाइनल में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने मुजफ्फरनगर को 6-0 के बड़े अंतर से हराया और चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग के रोमांचक फाइनल में गाजियाबाद की टीम ने मेरठ को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया और मेरठ जोन की महिला चैंपियन बनी।

इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन के आठ जनपदों से कुल 175 खिलाड़ियों (122 पुरुष और 53 महिला) ने भाग लिया। पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्णायकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, प्रतिसार निरीक्षक सुरेश रॉय व कृष्णवीर सिंह, जिला हॉकी संघ सचिव मंजीत सिंह, स्टेडियम मैनेजर हरे कृष्णा, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा पूर्व ओलंपियन रोमियो जेम्स सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *