फ़िल्म: “हनुमान अंश” के बाद अब तुलसीदास की कहानी, विशाल चतुर्वेदी बनाएंगे फिल्म ‘रामबोला’

नई दिल्ली, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म हनुमान अंश की बड़ी सफलता के बाद अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। नई फिल्म का नाम रामबोला रखा गया है। यह फिल्म महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, भक्ति और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित होगी।
तुलसीदास का जन्म नाम रामबोला था। वे 16वीं सदी के संत-कवि थे और रामचरितमानस तथा हनुमान चालीसा जैसी अमर रचनाओं के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में उनकी भक्ति, संत बनने की यात्रा और भारतीय संस्कृति पर उनके साहित्यिक प्रभाव को बड़े पर्दे पर दिखाने की योजना है।
रामबोला का लेखन और निर्देशन स्वयं विशाल चतुर्वेदी करेंगे। फिल्म का निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह कर रहे हैं। इसे महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर ऐलान किया। पोस्ट में लिखा गया, “बाप्पा के आशीर्वाद से गोस्वामी तुलसीदास की अमर कहानी रामबोला आपके सामने ला रहे हैं।”
विशाल चतुर्वेदी इससे पहले नीम करौली बाबा के जीवन पर हनुमान अंश बना चुके हैं, जो छोटे बजट में बनी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। उसी टीम के साथ अब वे भारतीय संत परंपरा की एक और महत्वपूर्ण कथा को सिनेमा में उतार रहे हैं।फिल्म का कलाकार चयन, शूटिंग और रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। मेकर्स का कहना है कि रामबोला तुलसीदास की भक्ति और उनकी रचनाओं की जीवंत विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *