नोएडा: नरविहार-1 सेक्टर-34 में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, कर्नल अतुल सरीन का पैनल विजयी

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नरविहार-1, सेक्टर-34 में रविवार को आरडब्ल्यूए का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कर्नल अतुल सरीन का संपूर्ण पैनल विजयी रहा। विजयी पैनल में अध्यक्ष अतुल सरीन, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अनीश आज़मी तथा सचिव कर्नल अनिल शाह चुने गए। चार कार्यकारिणी सदस्यों में कर्नल मनोज पांडेय, कर्नल अतुल गुप्ता, विनय नंदराज जोग और पुनीत जैन विजयी हुए।
नई प्रबंधन समिति ने वर्ष 2026-27 के लिए कर्नल एस. पाठक को नया चीफ पेट्रोन नियुक्त किया।चुनाव चीफ पेट्रोन कर्नल आर.एन. श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुए। उन्होंने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 120 मतदाताओं में से 86 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी को 61, उपाध्यक्ष पद पर 59 और सचिव पद पर 58 वोट मिले।
नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल सरीन ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि नरविहार-1 की वेलफेयर के लिए दी गई जिम्मेदारी को अपनी टीम के साथ पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने पूर्व आरडब्ल्यूए कमेटी का भी धन्यवाद किया और उनसे सहयोग की अपील की। नवनियुक्त सचिव अनिल शाह ने भी सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सचिव पद का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *