नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक, मृदुल कांत शास्त्री की होगी कथा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत विकास परिषद, नोएडा के तत्वावधान में 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध भागवत मर्मज्ञ आचार्य मृदुल कांत शास्त्री कथा वाचन करेंगे। कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक हेलीपैड ग्राउंड, शिल्प हाट के निकट, सेक्टर-33 में होगी।
परिषद अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति का संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों की स्थापना है। प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर वात्सल्य मूर्ति ऋतंभरा दीदी, महामंडलेश्वर सतुआ महाराज, जगद्गुरु सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज, बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य महाराज और भक्त शिरोमणि नंदू भैया की उपस्थिति अपेक्षित है।
कथा पंडाल के लिए भूमि पूजन 21 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ संपन्न हो चुका है। कथा आरंभ से पूर्व शुक्रवार 2 अक्टूबर को सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न बैंड, भजन मंडली, बग्गी और घोड़ों के साथ लगभग 1,100 श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। यात्रा में कुल करीब 2,500 श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। उपमुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह रहेंगे। कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता और रीना गुप्ता होंगे।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा गार्ड, पीएसओ और लगभग 100 स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन भोजन-प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, मधुसूदन दादू, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, विकास अग्रवाल, संयोजिका महिला सहभागिता सुनीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एन. गोयल, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल, प्रकल्प संयोजक संस्कार अजय अग्रवाल, कथा संयोजक विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, रामरतन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी.एन. गोविल, राजीव अग्रवाल, पंकज जिंदल और मनोज गोयल उपस्थित रहे। सचिव अखिलेश भदौरिया ने अतिथियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी मुकुल वाजपेयी सहित कई मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे।परिषद ने धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर संतों के आशीर्वचन प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *