नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं और संगठनों से मिले अपार स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर माननीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नोएडा महानगर एवं गौतमबुद्ध नगर संगठन के पदाधिकारियों, चेयरमैनों, उद्योग-व्यापार जगत के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एओए और व्यवसाय से जुड़े सम्मानित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सभी का प्रेम और विश्वास उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को फिर से याद करने का अवसर भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने “सेवा संकल्प” को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इस विश्वास का सम्मान करते हुए वे जनसेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
जन्मदिन के दिन वे ‘‘अपना घर अपना आश्रम नोएडा’’ पहुँचे, वहाँ निवासरत निराश्रित एवं बेसहारा लोगों को ससम्मान भोजन करवाया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, जिलाध्यक्ष नोएडा महानगर महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन भगवान दास सिंघल, चेयरमैन दीपक, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश चन्द शर्मा, प्रशांत त्यागी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गौतम शर्मा, सत्यनारायण महावर, शशिधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार कुशवाहा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, देवा भाटी, अमित त्या


गी, चंदगीराम यादव, योगेन्द्र चौधरी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनन्द, गोपाल गौर, भूपेन्द्र सिंह, आरडब्लूए अध्यक्ष राजीव गर्ग और राजेश सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



गी, चंदगीराम यादव, योगेन्द्र चौधरी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनन्द, गोपाल गौर, भूपेन्द्र सिंह, आरडब्लूए अध्यक्ष राजीव गर्ग और राजेश सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।