ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा बायोडायवर्सिटी पार्क में अवैध पेड़ कटाई: वन विभाग ने दर्ज किया केस, अभियुक्त को नोटिस

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

नोएडा सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में निर्माणाधीन डियर पार्क के दौरान अवैध रूप से चार कैजुरीना के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने संज्ञान लेते हुए दादरी रेंज केस नंबर 53/2026-27 दर्ज किया है। विभाग ने अभियुक्त के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत कार्रवाई शुरू कर नोटिस जारी कर दिया है।
इस मामले की शिकायत पर्यावरण विद विक्रांत तोगड़ द्वारा दी गई शिकायत पर वन दरोगा श्री शनि गौतम ने 6 अक्टूबर 2026 को मौके पर जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि निर्माण कार्य के दौरान चार कैजुरीना के पेड़ों को अवैध तरीके से काटा गया। इसके बाद विभाग ने मामले को दर्ज कर अभियुक्त को दादरी रेंज कार्यालय, ई-1, सेक्टर-1, नोएडा में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।

नोएडा बायोडायवर्सिटी पार्क शहर का एकमात्र घना वन क्षेत्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग सैर-सपाटे के लिए आते हैं। शिकायत में कहा गया है कि पाथवे निर्माण के लिए पेड़ काटे गए। इसके अलावा 531 पेड़ों की एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। इनमें से 200 पौधों/पेड़ों की एनओसी जारी हो चुकी है, जबकि 300 पौधों को शिफ्ट करने के लिए एनओसी अभी लंबित है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पार्क में डियर पार्क जैसी सुविधाओं का विकास अच्छी पहल है, लेकिन मौजूदा घने जंगल को नुकसान पहुंचाकर निर्माण करना उचित नहीं। फिलहाल वन विभाग के स्तर पर कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *