नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया के तहत नोएडा प्राधिकरण जल्द ही स्व-गणना और जनसंख्या गणना का काम शुरू करने वाला है। नागरिकों को खुद से जानकारी दर्ज करने और बाद में घर-घर जाकर गणना कराने की सुविधा दी जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा खुली रहेगी। इस दौरान लोग ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का पूरा विवरण खुद दर्ज कर सकेंगे।जो लोग स्व-गणना नहीं करेंगे, उनके घर 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकर्ता पहुंचकर जानकारी संकलित करेंगे। नोएडा प्राधिकरण ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सही और पूरी जानकारी दें। इससे जनगणना2027 में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी और राष्ट्र निर्माण में योगदान मिलेगा।नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि में अपनी तैयारी कर लें और समय पर जरूरी दस्तावेज व विवरण तैयार रखें, ताकि गणना का काम आसानी से पूरा हो सके।
