नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
महिला उद्यमी संस्था ने अपना घर आश्रम, सेक्टर-34, नोएडा में मंगलवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया। संस्था की अध्यक्ष विमला बाथम ने बताया कि यह संस्था महिला उद्यमियों और स्वरोजगार में लगी महिलाओं की प्रतिनिधि संस्था है, जो महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 33 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को मधुर और उत्साही बना दिया। आश्रम में रहने वाली मंदबुद्धि, विकलांग एवं पीड़ित महिलाओं (प्रभु जी) के साथ मिलकर उत्सव मनाया गया। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और नृत्य भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कैलाश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. उमा शर्मा, पूर्व आईएएस मोनिका गर्ग, अतिरिक्त डीसीपी मनीषा तथा संस्था की सदस्यों में वंदना शर्मा, पूनम कोहली, सुमन ढाका, मंजू सूद, नीलिमा दुबे, कविता त्यागी, दीपिका नारायण, तुलिका कुमार, राजेश्वरी त्यागराज, मालती प्रसाद, खुशबू सिंह, तुलिका शर्मा, प्रीति प्रिया, मीनाक्षी त्यागी, अनीता शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विमला बाथम, डॉ. उमा शर्मा, मोनिका गर्ग और अतिरिक्त डीसीपी मनीषा ने अपने विचार व्यक्त किए तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर जोर दिया।

