ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए शुरू किया वॉटर मिस्ट सिस्टम इंस्टॉलेशन

-एमिटी यूनिवर्सिटी रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रायल आधार पर लगाया गया सिस्टम, जीआरएपी मानकों के अनुपालन में कदम
नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
नोएडा प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है। सीपीसीबी के ग्रेप मानकों और नियमों के अनुपालन में प्राधिकरण मुख्य मार्गों पर अत्याधुनिक वॉटर मिस्ट सिस्टम स्थापित कर रहा है।
इस पहल के तहत सर्वप्रथम ट्रायल आधार पर एमिटी यूनिवर्सिटी रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वॉटर मिस्ट सिस्टम का इंस्टॉलेशन किया गया है। यह प्रणाली वातावरण में उड़ने वाले धूल कणों और प्रदूषकों को नियंत्रित करने में सहायक होगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत इस योजना का विस्तार करते हुए जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वॉटर मिस्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *