खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा: रिश्तों का खून, अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने किया पत्नी का मर्डर

नोएडा, 4 अप्रैल।

सेक्टर 15 के सी ब्लॉक में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक पर अपनी पत्नी की हथोड़ा मार का हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और इस सिलसिले में उक्त महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को थाना फेस 1 पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नुरुल्लाह हैदर पुत्र हैदर उम्र 55 वर्ष निवासी सी 154 सेक्टर 15 थाना फेस 1 द्वारा अपनी पत्नी आसमा खान उम्र करीब 42 वर्ष की अवैध सम्बन्ध का शक होने के कारण सर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी है। उक्त सूचना मृतका के पुत्र द्वारा दी गई थी।

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारीगण द्वारा पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आरोपी पति नुरुल्लाह हैदर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *