नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

आर्य समाज के 150 स्वर्णिम वर्ष: नोएडा में भव्य जन-जागृति शोभा यात्रा, वैदिक मंत्रों से गूंज उठे सेक्टर

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
आर्य समाज के 150 स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में नोएडा में आज वैदिक संस्कृति की भव्य जन-जागृति शोभा यात्रा निकाली गई।

सेक्टर-33 से शुरू हुई यह विशाल यात्रा विभिन्न सेक्टरों का भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर संपन्न हुई। पूरा मार्ग वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजायमान रहा।

शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री आनंद चौहान एवं श्रीमती मृदुला चौहान ने ओंकार ध्वज के दर्शन कराकर किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में आर्य समाज के श्रद्धालु, वेदपाठी, भजन मंडलियां, युवा, महिलाएं, बच्चे और समाजसेवी शामिल हुए। आकर्षक झांकियां, वैदिक साहित्य वितरण, ध्वज-वाहक दल, अनुशासित युवा टोलियां, बाइक रैली और सजी-धजी गाड़ियों ने यात्रा को भव्य बना दिया।ब्रह्मचारी-ब्रह्मचारिणियों ने बीच-बीच में वैदिक मंत्र-पाठ, डंड प्रचलन, खड्ग प्रचलन और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
यात्रा ने वैदिक धर्म के तेज, अनुशासन और गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया।आर्य समाज नोएडा की प्रधान श्रीमती मधु भसीन, आर्ष गुरुकुल के प्रधानाचार्य डॉ. जयेन्द्र कुमार, विभिन्न शास्त्रीगण, गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।यात्रा के माध्यम से सद्भाव, शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता और वैदिक संस्कृति के संरक्षण का संदेश पूरे शहर में प्रभावी ढंग से प्रसारित हुआ। यह शोभा यात्रा भव्य वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *