कांग्रेस ने जेवर विधानसभा के बिलासपुर में पैदल मार्च किया
1 min read
गौतमबुद्धनगर, 10 अगस्त।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 79 वर्ष पहले अंग्रेजों भारत छोड़ो के आवाहन के तर्ज पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च जेवर विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में आयोजित किया गया । कांग्रेसियों ने हाथ में झंडे, बैनर, लेकर महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्या बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगभग 4 -5 किलोमीटर का पैदल मार्च किया आज के इस भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील बिश्नोई शामिल हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की युवाओं की मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज बढ़ती हुई महंगाई से हर वर्ग बुरी तरह परेशान हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे हर जरूरत की चीजें महंगी होकर आसमान को छू रही है। हर वर्ग की बुरी दशा है ना किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है ना युवाओं को रोजगार व नाही नौकरियां मिल रही है। पूरे प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है किसी भी विभाग में कोई भी व्यक्ति अपना काम कराने जाता है तो उसे भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जिस तरह हमारे स्वतंत्रता सेनानीयो ने अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी आज उसी की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को उत्तर प्रदेश से हटाने का के लिए हर वर्ग की आवाज को मजबूत करने के लिए उनका हक दिलाने के लिए भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन किया। इस पैदल मार्च में जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष तफसीर आलम पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र गुड्डू युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना विक्रम नागर दिनेश शर्मा चंदरमल बाल्मीकि ईश्वर भाटी रघुराज भाटी दनकौर नगर अध्यक्ष श्री कृष्ण दादरी नगर अध्यक्ष पुनीत मावी राजेश्वर सूरज जाटव राजेश बसु धर्मेंद्र जाटव संदीप भाटी राहुल प्रधान दिनेश आशिम भाई राहुल खान कीर्ति भाटी दिनेश भाटी मुकेश गौतम त्रिलोक सिंह सोनू सोनू सैफी प्रवीण नंदू ठाकुर धर्मेंद्र भाटी अजय नागर देवेंद्र लक्ष्मीनारायण नेताजी राजकुमार संदीप जीतू आदि हजारों लोग इस पैदल मार्च में शामिल हुए।
962 total views, 2 views today