नोएडा खबर

खबर सच के साथ

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को आप ने सेक्टर 15 में किया जनसंवाद

1 min read

 

नोएडा, 24 अगस्त।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश में भाईचारे का संदेश देने के लिए आम आदमी पार्टी की 1 सितंबर को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा निकाल रही है जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने बताया यह तिरंगा यात्रा आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाएगी जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी मुख्य अतिथि होंगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल रहेंगे तिरँगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले में जगह-जगह जाकर लोगों से जनसंवाद कर लोगों को सच्चे राष्ट्रवाद की परिभाषा बता रहे हैं

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने आज नोएडा सेक्टर 15 में जनसंवाद कर लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि इस मौके पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर बी पी सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति,जिला सचिव एडवोकेट अमित भारद्वाज व हर्षित श्रीवास्तव मौजूद रहे।कार्यक्रम का आयोजन चंद्रपाल एवं भारती देवी ने किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवा साथियों ने हिस्सा लिया।

 

 4,376 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.