नोएडा खबर

खबर सच के साथ

हनुमान मंदिर में सुदामा-कृष्ण व व्यास पूजा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम, भजनों से झूमे श्रोता

1 min read

नोएडा, 23 मार्च।

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के तत्वावधान में सेक्टर-20 के श्री हनुमान मंदिर में फाल्गुन मास एवं होली महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सप्तम एवं अंतिम दिवस की कथा में आचार्य विष्णुकांत पाराशर जी ने अपनी अमृतमयी वाणी में श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का वर्णन किया।उन्होंने नवयोगेश्वर संवाद एवं कृष्ण-उद्धव संवाद का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया।उन्होंने भगवान कृष्ण के गोलोक गमन एवं सुखदेव जी की विदाई की कथा सुनायी।कथा के उपरांत हवन हुआ एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का विश्राम हो गया।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रीहनुमान मंदिर समिति,महिला कीर्तन मंडली एवं आरडब्लूए सेक्टर-20 के सहयोग से किया गया था।
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के चेयरमैन एवं कथा के मुख्य यजमान उमशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कथा व्यासजी एवं सभी अतिथियों का पटका ओढ़ाकर सम्मान किया।कथा श्रवण के लिये कथा स्थल पर आयोजन समिति के सदस्य कथा संयोजक अनिल गोयल,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्नारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता,एसएमगुप्ता,अनंत वर्मा,पवन गोयल,राजकुमार गर्ग, मुकेश गोयल,मुकेश गुप्ता,सुशीला शर्मा,रामपाल भाटी,सुधीर पोरवाल,गंगाराम यादव,संदीप पोरवाल,विनय गुप्ता,जीसी गुप्ता,रामनिवास बंसल सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे।

 26,368 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.