नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा मीडिया क्लब में 11 मई को मतदान और मतगणना, 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया

नोएडा, 21 अप्रैल।

नोएडा मीडिया क्लब के लंबे समय से अटके चुनावों की विधिवत घोषणा कर दी गई है। यह मतदान 11 मई, 2025 को होगा और उसी दिन शाम 3:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता गौतम बुद्ध नगर को नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।

चुनाव अधिकारी की घोषणा के मुताबिक 2 मई को सुबह 11 बजे अनंतिम मतदाता सूची को प्रदर्शित किया जाएगा। 4 मई को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी जाएगी। यह आपत्तियां सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक मांगी जाएगी और 5 मई को सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 5 मई की शाम 5:00 बजे अंतिम मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 6 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा और 6 मई को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने या जमा करने के लिए सुनिश्चित किया गया है।
चुनाव अधिकारी के अनुसार 6 मई को शाम तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों का प्रदर्शन और शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों का परिनिरिक्षण किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 8 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी और दोपहर में एक बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों पर मिली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 8 मई को शाम 3 बजे से 4 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। शाम 5 बजे चुनाव में नामांकन दाखिल करने वालों की अंतिम सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि 11 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा और 3 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *