नोएडा: आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन: विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री
नोएडा: सोरखा गांव में किसानों के घर तोड़े जाने पर विवाद,भारतीय किसान परिषद की प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी
नोएडा पंजाबी समाज ने गौतमबुद्धनगर जिले की राजनीति में मांगी भागीदारी, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर: विपिन मल्हन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही दिल की बात
मायावती का पैतृक गांव बादलपुर: गौतम बुद्ध नगर में तीनो विधानसभा में बसपा की बैठकें, बहुजन समाज को जोड़ने का मौका
नोएडा: प्राधिकरण की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग

नोएडा : दोस्त के साथ लूटपाट करने को बनाई एसटीएफ की फर्जी टीम, चेकिंग के बहाने लूट लिए 18 लाख व गहने, यूपी पुलिस का कांस्टेबल समेत दो गिरफ्तार

नोएडा, 22 अप्रैल।

थाना सेक्टर-113 पुलिस व सर्विलांस सैल नोएडा ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं। इनमे एक यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं जो पिछले एक साल से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। इनकी निशानदेही से घटना से संबंधित 6 लाख रूपये नगद, दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त दो वाहन बरामद किये गए हैं। इन लोगों ने एसटीएफ की फर्जी टीम बनाकर घटना को अंजाम दिया।

दिनांक 22.04.2025 को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस व सर्विलांस सैल नोएडा द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0 184/2025 धारा 310(2)/317(3)/127(2)/115(2)/351(2)/3(5) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1.कोमल सिंह यादव पुत्र हरिनन्दन 2.आरूष त्रिपाठी पुत्र राम प्यारे तिवारी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित माल लूट के 6 लाख रूपये नगद, दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त दो वाहन (1.महिन्द्रा एक्सयूवी 700 रजि नं0 यूपी 78 जे.ए 8232 2.महिन्द्रा स्कार्पियों रजि नं0 यूके 07 डी.डब्लू 7889) बरामद हुई है।

पूछताछ का विवरणः

पूछताछ के दौरान अभियुक्त कोमल सिंह यादव व आरूष त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि हमारे साथी दीपांशु व शोभित ने हमे बताया था कि अश्विन और रजत के पास नोएडा फ्लैट पर बहुत पैसा कैश में है, उसे अगर धमकाया जाये और उसे पुलिस का नाम लेकर डराया जाये तो काफी पैसा मिल जायेगा। दीपांशु व शोभित तथा हम दोनो ने अपने अन्य साथी गौरव एंव उत्कर्ष के साथ मिलकर योजना बनाकर दिनांक 18/19.04.25 की रात्रि में घटना कारित की गयी थी।

अपराध करने का तरीकाः

योजना के अनुसार दिपांशु और शोभित महिन्द्रा एक्सयूवी 700 रजि नं0 यूपी 78 जे.ए 8232 से पहले अश्विन व रजत के फ्लैट सेक्टर-76 नोएडा पर आये और उन्हे शराब पीने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही वे थोड़ा आगे आये तो कोमल सिंह और आरूष ने स्कोर्पियो गाड़ी रजि नं0 यूके 07 डी.डब्लू 7889 तथा इनके अन्य साथी उत्कर्ष और गौरव ने क्रेटा गाड़ी से एक्सयूवी गाड़ी को आगे-पीछे से लगाकर बीच में घेर लिया और स्वयं को पुलिसवाला बताते हुये रजत और अश्विन को एक्सयूवी से उतारकर योजना के तहत अश्विन को क्रेटा कार में और रजत को अपने साथ स्कोर्पियो में बैठा लिया। अभियुक्तों द्वारा इनके साथ मारपीट कर हथियारो के बल पर इनसे पैसे मांगे तो अश्विन ने बताया कि फ्लैट की तरफ चलो जिसपर उत्कर्ष ने रजत को हथियार लगाकर अश्विन से कहा कि ऊपर फ्लैट में रखे पैसे लेकर नहीं आये तो रजत को गोली मार देंगे। दीपांशु को अश्विन के साथ भेजकर फ्लैट में रखे 7.5 लाख रूपये मंगवाकर ले लिये जिसके बाद इन्होने अश्विन व रजत के खाते से अपने व अपने अन्य साथियों के बैंक खातो में 11 लाख 20 हजार रूपये ट्रांसफर करायें और इनसे 03 लैपटॉप व दोनो के चारो मोबाइल फोन तथा रजत की चैन व अंगुठी और पर्स आदि लूट लिये थे और इन्हे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद लूटे हुये माल में से आपसी सहमति से नगद पैसो से कोलम व आरूष हिस्से में आये 3 लाख-3 लाख रूपये, 01-01 लैपटॉप और 01-01 लूटा हुया आईफोन ले लिया था बाकी लोग बचा हुआ सामान लेकर दोनो गाड़ी क्रेटा और एक्सयूवी से चले गये। अभियुक्तों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.कोमल सिंह यादव पुत्र हरिनन्दन निवासी गुजेनी, थाना गोविंदनगर, कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष (उत्तर प्रदेश पुलिस, वर्तमान तैनाती प्रयागराज पुलिस लाईन्स गैरहाजिर करीब एक वर्ष से)
2.आरूष त्रिपाठी पुत्र राम प्यारे तिवारी निवासी थाना गुजेनी, जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 184/2025 धारा 310(2)/317(3)/127(2)/115(2)/351(2)/3(5) बीएनएस थाना सेक्टर-113, नोएडा।

बरामदगी का विवरणः

(1)06 लाख रूपये नगद
(2)02 लैपटॉप
(3)02 मोबाइल (आई-फोन)
(4)घटना में प्रयुक्त 02 वाहन (1.महिन्द्रा एक्सयूवी 700 रजि नं0 यूपी 78 जे.ए 8232 2.महिन्द्रा स्कार्पियों रजि नं0 यूके 07 डी.डब्लू 7889)

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.उ0नि0 शऱदकान्त शर्मा प्रभारी सर्विलांस सैल नोएडा।
2.उ0नि0 हरिमोहन दीक्षित थाना सेक्टर-113 नोएडा।
3.उ0नि0 सोनू कुमार थाना सेक्टर-113 नोएडा।
4.उ0नि0 सतेन्द्र यादव थाना सेक्टर-113 नोएडा।
5.उ0नि0 पुरंजय त्रिपाठी थाना सेक्टर-113 नोएडा।
6.उ0नि0 कृष्ण गोपाल थाना सेक्टर-113 नोएडा।
7.है0का0 जगवीर थाना सेक्टर-113 नोएडा।
8.है0का0 सुनील कुमार थाना सेक्टर-113 नोएडा।
9.है0का0 पवन सिंह थाना सेक्टर-113 नोएडा।
10.है0का0 विपुल सर्विलांस सैल नोएडा।
11.है0का0 फिरोज सर्विलांस सैल नोएडा।
12.का0 यशवंत थाना सेक्टर-113 नोएडा।
13.का0 रोहित सर्विलांस सैल नोएडा।
14.स्वाट टीम नोएडा गौतमबुद्धनगर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *