खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ग्रेटर नोएडा : खेलते खेलते घर की राह भूले तीन बच्चे, दादरी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने ढूंढ परिजनों को सौंपा

ग्रेटर नोएडा, 14 मई।

थाना सूरजपुर पुलिस ने घर से निकलकर रास्ता भूले एक ही परिवार के तीन बच्चों को सकुशल तलाश कर मायूस परिजनों के चेहरे पर खुशी के आंसू ला दिए।

पुलिस के अनुसार थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 3 नाबालिग बच्चें जिनकी उम्र क्रमशः 1. 10 वर्ष 2. 07 वर्ष 3. 05 वर्ष है, खेलते-खेलते कही चले गए है। परिवार जनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी बच्चों के बारे में कुछ पता नही चल रहा है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज चैक की गयी। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए तीनों बच्चों को दादरी रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश कर लिया गया एवं उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों के परिजनों द्वारा थाना सूरजपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *