नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र

 ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों और संस्थानों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) तथा वर्चुअल मीटिंग्स अपनाने की अपील के बाद गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने इस पहल का सक्रिय समर्थन किया है। समिति ने जिले में निजी कंपनियों, आईटी संस्थानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों में अधिक से अधिक कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने का अनुरोध करते हुए जिलाधिकारी को औपचारिक पत्र सौंपा है।
प्रधानमंत्री ने हाल ही में जनसभा के दौरान वैश्विक परिस्थितियों, बढ़ती ईंधन कीमतों और राष्ट्रीय आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईंधन संरक्षण और डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की थी। उन्होंने कंपनियों से जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने जिलाधिकारी को सौंपे अनुरोध पत्र में कहा कि जिले की निजी कंपनियों और आईटी संस्थानों को कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नीति अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से जिले को अनेक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होंगे।
समिति के सचिव अनूप सोनी ने कहा, “इस व्यवस्था से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जाम की समस्या में राहत मिलेगी और वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही ईंधन की खपत में भारी बचत संभव है, जो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने बताया कि वर्क फ्रॉम होम अपनाने से हर परिवार प्रतिमाह लगभग 5000 रुपये तक की बचत कर सकता है। कर्मचारियों का समय बचेगा, मानसिक तनाव कम होगा और उनकी कार्यक्षमता में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी से जनहित, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी कंपनियों एवं संस्थानों को वर्क फ्रॉम होम नीति अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।यह पहल जिले में यातायात सुधार, प्रदूषण नियंत्रण और आर्थिक बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *