नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन

नोएडा/सोनीपत, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा के वरिष्ठ आईटी विशेषज्ञ सुनील शर्मा आगामी 14 और 15 मई को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) सोनीपत में आयोजित होने वाले 21 घंटे के राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटर के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित इस ऑनलाइन हैकाथॉन में देशभर के युवा नवाचारकर्ता, डेवलपर्स और तकनीकी प्रतिभाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य वास्तविक विश्व की समस्याओं पर काम करते हुए नवाचारी समाधान विकसित करना है।सुनील शर्मा, जो वर्तमान में C&S Electric (Siemens Group Company) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर – IT के पद पर कार्यरत हैं, प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, तकनीकी समाधान और इंडस्ट्री-आधारित नवाचारों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उनकी विशेषज्ञता युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान और नई सोच विकसित करने में मदद करेगी।
संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. मनीषा शर्मा के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश मान तथा सह-संयोजक डॉ. राजीव वर्मा एवं डॉ. गौरव जैन हैं। हैकाथॉन में राजेश तिवारी और जितेश कामरा भी मेंटर के रूप में शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार, ‘हैकजिला 2.0’ का मुख्य लक्ष्य युवाओं में तकनीकी नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में प्रत्येक ट्रैक के विजेता टीम को ₹10,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का सहयोग प्राप्त है।यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सेतु का कार्य भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *