खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता

नई दिल्ली,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
 उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को ओखला, नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित ‘मुख्य अभियंता-यमुना’ कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर यमुना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से पूर्ण की गई 16 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं जनसमर्पण किया गया।
इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत ₹8803.114 लाख है, जबकि वास्तविक कार्य लागत ₹6831.310 लाख रही। विभाग ने इन कार्यों में ₹1971.804 लाख की बचत सुनिश्चित की है।मंत्री ने की विभाग की सराहना
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने विभाग द्वारा किए गए बाढ़ सुरक्षा कार्यों, तटबंध सुदृढ़ीकरण, नहर पुनर्स्थापना, बैराज सुरक्षा और प्रशासनिक भवनों के विकास की सराहना की।
उन्होंने कहा, “जनहित एवं जल संसाधन संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
विभाग की उपलब्धि
मुख्य अभियंता, यमुना ने अवगत कराया कि सभी 16 परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की गई हैं। इन परियोजनाओं से यमुना बेसिन में बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *