खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा में हिंदी साहित्य भारती की बैठक में काव्य गोष्ठी

नोएडा, 19 मई।
हिंदी साहित्य भारती,जिला गौतमगुद्ध नगर नोएडा इकाई की पहली बैठक, इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तोमर की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान क्लियो काउंटी, नोएडा में रविवार की शाम आयोजित की गईं जिसमें हिंदी साहित्य भारती,मेरठ प्रान्त के पदाधिकारी श्री बाबा कानपुरी तथा श्री रामनिवास शुक्ल मौजूद रहे।

इकाई की बैठक में मौजूद सभी सदस्यों का परिचय कराया गया तथा इकाई के उद्देश्य और दायित्व पर चर्चा की गई जिसके अंतर्गत सर्वम्मति से तय पाया गया कि अपने क्षेत्र में मौजूद स्कूलों के प्रधानाचार्यो से बात करके वहां भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाए और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के लिए स्कूल प्रांगण में हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं l
बैठक में इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तोमर, डॉ. टी एन गोविल, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा महामंत्री,डॉ.अटल मुरादाबादी,
विनय विक्रम सिंह, विनोद शर्मा,योगेंद्र साथी, आर सी शर्मा, डॉ. बृज लता शर्मा,तथा अशोक कुमार कश्यप ने सक्रियता से भाग लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने काव्य पाठ भी किया l
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हो हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *