खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा: थाना 126 के नए प्रशासनिक और आवासीय भवन का पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया लोकार्पण

नोएडा, 4 जून।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर-126 के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और आवासीय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, प्रेस प्रतिनिधि, RWA/AOA के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि “हमारा लक्ष्य पुलिसिंग को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। यह नया भवन न केवल बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा, बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए एक सुरक्षित और समर्पित कार्य वातावरण भी सुनिश्चित करेगा।”
आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन
नवनिर्मित भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें आधुनिक प्रशासनिक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, हवालात, मालखाना और रेस्ट रूम शामिल हैं। भवन में ग्रीन एनर्जी का उपयोग, निरंतर बिजली आपूर्ति, हाई-स्पीड इंटरनेट और पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाएं
भवन परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिनमें उनके आराम और तनावमुक्त रहने के लिए खेल-कूद की व्यवस्था और समय पर भोजन के लिए मेस की सुविधा शामिल है।
आगंतुकों के लिए विशेष प्रबंध
आगंतुकों की सुविधा के लिए भवन में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। महिलाओं के लिए अलग हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां वे अपनी शिकायतें निसंकोच दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा, बैठने की व्यवस्था, अन्य मूलभूत सुविधाएं और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस भवन का अधिकतम उपयोग करें और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
हीट कंट्रोल हेलमेट का वितरण
लोकार्पण समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक मुख्यालय द्वारा प्राप्त 100 हीट कंट्रोल हेलमेट यातायात पुलिसकर्मियों को वितरित किए, ताकि गर्मी के दौरान ड्यूटी के समय उन्हें राहत मिले। साथ ही, थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के चौकीदारों से भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) श्री राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त (नोएडा) श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) श्री लखन सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) श्री शक्ति मोहन अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *