खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में 8 मार्च को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर होगी कार्यशाला

ग्रेटर नोएडा, 27 फरवरी।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन और स्कूल ऑफ आईसीटी, जीबीयू के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में श्री चंद्र मोहन सिंह मुख्य वक्ता होंगे , जो एक प्रतिष्ठित AI और Machine Learning विशेषज्ञ और सॉफ्टवेयर उद्योग के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं, और वर्तमान में नवीनतम एआई इंडस्ट्री टूल्स पर कार्य कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम की जानकारी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के महासचिव श्री सुनील शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित और प्रबंधन के छात्रों को इस कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया गया है। इच्छुक छात्र इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के आधुनिक पहलुओं से अवगत कराना और उन्हें उद्योग में उपयोग होने वाली नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *