मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा : जब फायर ब्रिगेड की टीम ने आयरन बेंच में फंसी बच्ची की उंगलियों को 6 घण्टे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

नोएडा, 20 मई।

गौतमबुद्धनगर की फायर ब्रिगेड टीम ने एक सात वर्ष की बच्ची कीनोएडा के सेक्टर 53 स्थित पार्क की बेंच में फंसी उंगलियों को 6 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकालकर घर पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 53 में कंचनजंगा मार्केट के पीछे गेट नंबर 03 के पास पार्क में लगी बेंच में एक बच्ची उम्र लगभग 07 वर्ष की उंगली फँसने की सूचना प्राप्त हुई। फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर सूझ-बूझ से सीट को चारों तरफ़ से काटकर मेटल शीट सहित (जो उँगलियों में फंसी हुई थी) बच्ची को गाड़ी में बिठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टर्स द्वारा कोई इलाज न होने के कारण फायर सर्विस टीम द्वारा पुनः अपनी रेस्क्यू टूल्स एवं बाहर से आयरन वर्क करने वाले व्यक्तियों को बुलाकर उनकी मदद से बच्ची की दोनों उंगलियों से मेटल को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर बच्ची की उंगलियों को लगभग 06 घंटे की कड़ी मेहनत से सुरक्षित निकाला गया तथा बच्ची को फर्स्ट एड एवं उपचार देकर अस्पताल से घर सकुशल भेजा गया, जिसकी परिजनों एवं आसपास के नागरिकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *