
नोएडा, 26 मई ।
नोएडा महानगर भारतीय जनता पार्टी ने आज सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय में एक सह-भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने की, जिसमें नोएडा के विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना बनाना और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति तैयार करना था।
श्री पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। ऐसे आयोजन हमें एकजुट कर कार्यों की दिशा स्पष्ट करते हैं।”
जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा, “भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सह-भोज जैसे आयोजन कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर चर्चा, सुझाव और संगठन की दिशा तय करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह हमारी एकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए और सक्रियता से कार्य करेंगे।”
कार्यक्रम में डिंपल आनंद, चंदगीराम यादव, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, गिरिजा सिंह, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, मुकेश शर्मा, मनोज चौहान, ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, भूपेश चौधरी, सुचित्रा पाठक कक्कड़, शारदा चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा, दीनबंधु कुशवाहा, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, विपुल शर्मा, रामनिवास यादव, अर्पित मिश्र, शिवांश श्रीवास्तव, मल्लिकेश्वर झा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा प्रमुख उपस्थित रहे।