ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

नोएडा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक

-नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और जीएसटी विभाग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा,
-जल्द प्रतिनिधि मंडल भेजने का फैसला

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला गौतमबुद्ध नगर ने बुधवार को उद्योगपतियों और व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर गहन चर्चा के लिए एक सामूहिक बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन डॉ. पीयूष द्विवेदी (चेयरमैन) के नेतृत्व में उनके कार्यालय, सेक्टर-63 नोएडा में किया गया।बैठक में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी संजय जैन (अध्यक्ष), अमित अग्रवाल (वरिष्ठ महासचिव), नरेश बंसल (कोषाध्यक्ष),राहुल भाटिया (महासचिव),
डॉ. विकास बंसल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), के.के. अग्रवाल (सीए, उपाध्यक्ष),संजय कोहली (उपाध्यक्ष) व सुनील वर्मा (सचिव) मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों की जन समस्याओं पर अपने विचार रखे और विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य फोकस नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी प्रशासनिक और नीतिगत समस्याएं,पुलिस प्रशासन संबंधित मुद्दे (जैसे सुरक्षा, ट्रैफिक, कानून व्यवस्था आदि) व जीएसटी विभाग से जुड़ी कर संबंधी परेशानियां और अनुपालन की चुनौतियां आदि पर रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही संबंधित विभागों (नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और जीएसटी विभाग) से संपर्क करेगा। प्रतिनिधि मंडल इन मुद्दों को उच्च स्तर पर उठाएगा और व्यापारियों के हित में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास करेगा।

डॉ. पीयूष द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों और उद्योगपतियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहा है। यह बैठक व्यापार जगत की वास्तविक चुनौतियों को दूर करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *