खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा : दिनेश माहेश्वरी के नेतृत्व में राजस्थान कल्याण परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, पूर्व इकाई ने पेश किया लेखा-जोखा

नोएडा, 1 जून।
राजस्थान कल्याण परिषद की 34 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक रविवार को शॉप्रिक्स मॉल के अल्फा पार्टी लांज में सुबह 10 बजे आयोजित की गई। 10 बजे कोरम पूरा नहीं होने की वजह से 10.30 बजे तक सभा को स्थगित किया गया तथा उसके बाद सभा की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।

निवर्तमान कार्यकारणी के महासचिव निशु गुप्ता ने वर्ष 2024 – 25 के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी बैठक में प्रस्तुत की गई। निवर्तमान कोषाध्यक्ष निर्मल भूतोडिया द्वारा वार्षिक खातों का लेखा प्रस्तुत किया तथा सभा ने उसका अनुमोदन किया। निवर्तमान अध्यक्ष जुगल किशोर भारती द्वारा वर्षभर में जितने भी कार्यक्रम किए गए उनको सफल बनाने वाले कर्मठ सदस्यों का स्वागत मोमेंटो देकर किया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी नए सदस्यों का परिचय कराया गया तथा उनको दुपट्टा पहना कर संस्था में स्वागत किया गया।

उसके बाद वर्ष 2025- 26 की नई कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश महेश्वरी, महासचिव रंजू माथुर, उपाध्यक्ष प्रकाश ईनाणी एवं कोषाध्यक्ष अनिल जैन द्वारा कार्यभार संभाला गया। अध्यक्ष दिनेश महेश्वरी ने निवर्तमान कार्यकारणी का धन्यवाद किया तथा वर्ष भर उनके द्वारा क्या क्या कार्य किए जाएंगे उसकी एक रूपरेखा बैठक में रखी गई।

परिषद के पूर्व अध्यक्ष व मीडिया इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि आज की वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों में संस्था के पूर्व अध्यक्षों में जीपी केडिया, महेंद्र शाह, ओपी बंसल, जी सी महेश्वरी, अंजनी सर्राफ, पवन शर्मा, अरविंद बैद, एन के मालपानी, अरविंद सोनी, जीवन जैन, जीसी पारीक, विष्णु पारीक, संस्था के ऑडिटर पुखराज वैष्णव, एम रामावत, महावीर पुरोहित, राजीव गुप्ता, एन के सोडाणी, एस एन पारीक, रामरतन शर्मा, प्रदीप बजाज, विक्रम अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, कैलाश किला, देवकरण सिंह, राजेन्द्र गोयल, पवन जिंदल, महिला सदस्यों में सरिता गुप्ता, अनुराधा बैंद, रंजना सोनी, निशि अग्रवाल, पायल गुप्ता, पारुल महेश्वरी, डॉ लीना चौहान, अनिता शर्मा, बरखा भारती, प्रतिभा सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *