नोएडा: सोहरखा में 9.82 करोड़ रुपये की लागत से पुष्कर्णी तालाब का निर्माण तेज, 50 प्रतिशत कार्य पूरा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

ग्राम सोहरखा में 9.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुष्कर्णी तालाब का कार्य तेजी से प्रगति पर है। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में जल संरक्षण, पर्यावरणीय विकास और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराना है।

नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, तालाब के विकास एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्य वर्तमान में जोरों पर चल रहे हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। निर्माण कार्य की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अगले चार माह में परियोजना के पूर्ण होने का अनुमान है।

सभी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराए जा रहे हैं।पुष्कर्णी तालाब के तैयार होने से क्षेत्र में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही हरित वातावरण का विकास होगा औरग्रामवासियों को एक आकर्षक व विकसित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *