गौतमबुद्ध नगर: साइबर धोखाधड़ी के खतरे को लेकर I4C की चेतावनी, फर्जी एंड्रॉइड ऐप्स से सावधान रहें
ब्रेकिंग न्यूज़: गंगा कैनाल की सफाई के लिए नोएडा-इंदिरापुरम में गंगाजल सप्लाई 20-21 अक्टूबर की रात से बंद, 10 नवंबर तक रहेगी बंद, पानी के प्रेशर पर पड़ सकता है असर,
नोएडा: शिक्षक एमएलसी चुनाव: विधायक पंकज सिंह ने श्रीचंद शर्मा के समर्थन में शिक्षकों से की मुलाकात
ग्रेटर नोएडा: थाना कासना पुलिस ने नाबालिग बच्चे के अपहरण-तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, मुठभेड़ में 3 घायल, बच्चा सकुशल बरामद
नोएडा सेक्टर-18 में हाई वोल्टेज ड्रामा: मामूली विवाद पर कैब चालक ने दो युवकों को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार

नोएडा में थार चालक की गुंडई, युवक के साथ मारपीट और थार से कुचलने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा, 3 जून।

नोएडा में एक बार फिर थार गाड़ी से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। सेक्टर-53 में तेज रफ्तार थार ने एक लहूलुहान युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह तीन-चार फीट उछलकर पास के नाले में जा गिरा। इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इस घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

नाली की वजह से बच गई जान वरना ….
पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह नोएडा के सेक्टर-53 में हुई। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक, जिसके माथे से खून बह रहा था और हाथ में ईंट लिए सड़क पर चल रहा था, को पीछे से तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर नाले में जा गिरा और “बचाओ…बचाओ” चिल्लाने लगा। भीड़ ने उसे नाले से निकाला, लेकिन तब तक थार चालक मौके से फरार हो चुका था। इससे पहले उक्त युवक के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं।
मारपीट से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, इस घटना से पहले युवक और थार चालक के बीच इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद ने पहले मारपीट का रूप लिया, जिसमें युवक घायल हो गया। इसके बाद थार चालक ने गाड़ी से युवक को कुचलने की कोशिश की। पीड़ित युवक सौरभ ने बताया कि वह और उसका भाई सुमित कंचन जंगा मार्किट से लॉजिक्स मॉल जा रहे थे, तभी आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान ने उन्हें रोक कर मारपीट की और फिर थार से टक्कर मार दी। सौरभ ने बताया कि वह और उसका भाई प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और सेक्टर-49 के रहने वाले हैं।
पुलिस की कार्रवाई
नोएडा पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने के कारण पुलिस को जांच में मदद मिल रही है।

पहले भी थार से जुड़े विवाद
यह पहली बार नहीं है जब नोएडा में थार गाड़ी से इस तरह की घटना हुई हो। मार्च 2025 में सेक्टर-16 की कार मार्केट में थार चालक सचिन लोहिया ने दुकानदार से विवाद के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारी थी और लोगों को कुचलने की कोशिश की थी। उस मामले में पुलिस ने सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया था और उसकी गाड़ी सीज कर 38,500 रुपये का चालान काटा था।

सोशल मीडिया पर आक्रोश
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। यूजर्स ने थार चालक की दबंगई को “खौफनाक” बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ यूजर्स ने नोएडा में बढ़ती गुंडागर्दी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी सवाल उठाए हैं।

पुलिस का बयान
नोएडा पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सड़क पर हिंसा या गुंडागर्दी की घटनाओं में शामिल न हों और कानून का पालन करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *