ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

नोएडा: साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 3.29 करोड़ की ठगी करने वाले 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

नोएडा। (नोएडाखबर डॉटकॉम)
साइबर क्राइम पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील और 72 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3,29,70,000 रुपये की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी साइबर क्राइम मनीषा सिंह ने बताया कि दिल्ली से दो और नोएडा से एक अपराधी को पकड़ा। इस मामले में 17 लाख रुपये के बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।पुलिस के अनुसार, अज्ञात नंबर से पीड़िता के लैंडलाइन पर कॉल कर दावा किया गया कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर बैंक खाते खोले गए, जिनका इस्तेमाल जुआ और अवैध हथियारों की खरीद में हुआ।

अपराधियों ने डराकर पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट किया और 3.29 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर 30 जून 2025 को साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया था।पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त दुपिंदर सिंह उर्फ गिन्नी ने अपने बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी के पैसे लेने के लिए किया, जिसमें 93 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। विनय समानिया ने कमीशन के लिए खाते बेचे, जबकि मंदीप सिंह ने 71 लाख रुपये अपने खाते में मंगवाए।गिरफ्तार अभियुक्त:दुपिंदर सिंह उर्फ गिन्नी (ललिता पार्क, दिल्ली)
विनय समानिया (करावल नगर, दिल्ली)
मंदीप सिंह (खनक, भिवानी, हरियाणा)

मामला दर्ज:
मु.अ.सं. 63/2025, धारा 308(2)/318(4)/319(2) बीएनएस और 66-डी आईटी एक्ट के तहत।साइबर जागरूकता सुझाव:साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 या www.cybercrime.gov.in पर संपर्क करें।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराने वाले कॉल से सावधान रहें। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें और किसी भी खाते में पैसे न भेजें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *