मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: थार प्रकरण में घटना को छुपाने और लापरवाही पर सेक्टर 24 थानाध्यक्ष और गिझोड़ चौकी इंचार्ज निलंबित

नोएडा, 4 जून।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला और गिझोड़ चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 2 जून 2025 को थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े और मारपीट की घटना के बाद की गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए पाया कि थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने घटना की जानकारी होने के बावजूद उच्चाधिकारियों से तथ्य छुपाए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इस कृत्य को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, स्वैच्छाचारिता और अनुशासनहीनता माना गया।
पुलिस कमिश्नरेट ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *