मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा: रास्ता भटक सूरजपुर पहुंची 11 वर्ष की नाबालिग, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा, मिली सराहना

ग्रेटर नोएडा, 04 जून।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर पुलिस ने एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची को उसके परिजनों से मिलाने में सराहनीय कार्य किया। दिनांक 04 जून 2025 को बच्ची रास्ता भटकते हुए थाना सूरजपुर पहुंची थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की और अथक प्रयासों के बाद बच्ची को उसके पिता और बहन, जो गाजियाबाद के निवासी हैं, के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता के लिए बच्ची के परिजनों ने सूरजपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल ने इस घटना की जानकारी साझा करते हुए पुलिस की सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को रेखांकित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *