नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण व संगोष्ठी सम्पन्न

नोएडा, 5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नोएडा इकाई ने सेक्टर 37 के अंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य और जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने पौधारोपण किया। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई।
श्री लाल सिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान केवल वृक्षारोपण से ही संभव है। उन्होंने जोर देकर कहा, “पौधों की सुरक्षा से ही हमारी सुरक्षा संभव है। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए। इससे न केवल हमें ऑक्सीजन मिलेगी, बल्कि हम भावी पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण भी दे सकेंगे।”
जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, संस्थान संरक्षक गणेश जाटव, बालक राम प्रधान, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, करतार सिंह, मनोज चौहान, भूपेश चौधरी, रोहित चौधरी, प्रवेश जाटव, अनिल चौधरी, प्रवीण चौहान, ज्योति सिंह, नीरज चौहान, सतपाल जाटव, केशव शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *