खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में भागीदारी बढ़ाने को नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 117 में चलाया सफाई अभियान

नोएडा, 4 मार्च।

सेक्टर-117 में मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिक से अधिक जनभागीदारी बढाने हेतु सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्राधिकरण के सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।  आर.डब्लू.ए अध्यक्ष एडo कोसिंदर यादव द्वारा सेक्टर से संबंधित अधिकारियों को सेक्टर का दौरा कर अधूरे विकास कार्यो से अवगत कराया व उन्हें जल्द-से-जल्द पूरा करने हेत संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया।

सभी सेक्टर वासियों ने शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु व स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में शहर को प्रथम स्थान दिलाने हेतु संकल्पित हो साथ मिलकर व आगे बढकर कार्य करने हेतु दृढ़ता दिखाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन्टी सिंह  ने कहा कि स्वच्छता में सजग होकर व जन-जन की भागीदारी से ही हम अपने शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ बना सकते है।
प्रोग्राम में सीविल विभाग के सीनियर मैनेजर के वी सिंह, मैनेजर आदित्य चौहान इन्जीनियर निखिल मित्तल, विद्युत यांत्रिकी विभाग से इन्जीनियर राजीव यादव, स्वास्थ्य विभाग से इन्जीनियर विकास पराशर व उनकी टीम, जल/सीवर विभाग से उपेन्द्र पांडे, होर्टीकल्चर विभाग से इंस्पेक्टर बिशन, सेक्टर-117 से महासचिव रामेश्वर शर्मा, विकास सिंह ,श्रीकृष्णा अपार्टमेंट से अध्यक्ष कुलदीप पाल व महासचिव संजीव पाल व काफी संख्या में सेक्टर वासी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *