खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत

नोएडा, 9 जून।
सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एफएनजी गोल चक्कर से गढ़ी गोल चक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर (यूपी 16 सीएम 1723) ने मोटरसाइकिल (यूपी 82 एबी 7719) को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार (25 वर्ष, निवासी वेदोलिया, वैशाली, बिहार, वर्तमान निवासी बहरामपुर, गाजियाबाद) और सुभाष (27 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पोश, सिकंदरा राव, हाथरस, वर्तमान निवासी छीजरसी, सेक्टर-63, नोएडा) के रूप में हुई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *